
2024-08-26T12:44:51
🙏🛕🙏 🌻भगवान श्री कृष्ण🌻 ●●●●●●●●●●● 🌞भगवान श्री कृष्ण एक तरफ वंशीधर हैं, तो दूसरी तरफ चक्रधर। 🌞एक तरफ माखन चुराने वाले हैं, तो दूसरी तरफ सृष्टि को खिलाने वाले। 🌞वो एक तरफ बनवारी हैं, तो दूसरी तरफ गिरधारी। 🌞वो एक तरफ राधारमण हैं, तो दूसरी तरफ ...रुक्मणि हरण करने वाले हैं। 🌞कभी शाँतिदूत हैं, तो कभी क्राँतिदूत। 🌞कभी यशोदा तो कभी देवकी के पुत्र। 🌞कभी युद्ध का मैदान छोड़कर भागने का कृत्य, तो कभी सहस्र फन नाग के मस्तक पर नृत्य। 🤷🏻♂️जीवन को पूर्णता से जीने का नाम 🌞कृष्ण है। 🌞उन्होंने जीवन को समग्रता से स्वीकार किया, परिस्थितियों से भागे नहीं, उन्हें स्वीकार किया। 🌞एक कुशल मार्गदर्शक और नीति निपुण मित्र की जीवन में क्या भूमिका होती है, यह भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से सीखनी चाहिए। 🌞श्री कृष्ण एक महान कर्मयोगी थे, उन्होंने अर्जुन को यही समझाया, कि हे अर्जुन ! माना कि कर्म थोड़ा दुखदायी होता है, लेकिन बिना कर्म किये सुख की प्राप्ति भी नहीं हो सकती। 🌞यदि कर्म का उद्देश्य पवित्र व शुभ हो तो वही कर्म सत्कर्म बन जाता है। अपने परम मित्र अर्जुन को 🌞उन कृष्ण ने कैसे कैसे संभाला और एक आदर्श क्षत्रीय के सोपान तक उन्हें ले गये। जब आपका मित्र किसी घोर विषाद में, घोर निराशा में घिरकर किंकर्तव्यविमूढ़ हो जाए तो उस समय उस मित्र के प्रति हमारा क्या कर्तव्य होना चाहिए, जिससे वह अपने कर्तव्य पथ से विमुख होकर हँसी का पात्र न बने ये उन 🌞श्रीकृष्ण के जीवन का एक अहम और श्रेष्ठ किरदार है। कृष्ण केव... मित्रता करना ही नहीं जानते, अपितु हर परिस्थिति में मित्रता निभाना भी जानते हैं। अब वो चाहे अर्जुन से हो, उद्धव से हो। या विप्र सुदामा से ही क्यों न हो। पवित्र भावना में, पवित्र उद्देश्यों में बिना किसी सम्मान की अपेक्षा के सदैव प्रसन्नता पूर्वक कर्म करते रहना ही 🌞कृष्ण होना है। ¸.•*""*•.¸ 🙏 🌹꧁Զเधे Զเधे꧂ 🌹 🙏🌹🌷🍓🍇🌸🚩प्रभु श्री कृष्ण जी के जन्मदिन(श्री कृष्णजमाष्टमी) की सब भक्तो को बहुत बहुत बधाइयां*🚩🌸🌷🌹🍓🍇🙏
Have a question? Ask here!
Required fields are marked *