2023-11-10T08:07:59
आज धनतेरस या धन त्रयोदशी पर्व भगवान श्री विष्णु जी के धन्वंतरि रूप में समुद्र मंथन से अमृत कलश लेकर प्रकट होने का पावन दिवस है। भारत में भगवान धन्वंतरि का प्राकट्य दिवस ही धन त्रयोदशी के उत्सव के रूप में मनाया जाता है। आज के दिन नईं वस्तुएं खरीदने का भी प्रचलन है। घर में नया सामान आए, यह अच्छी बात है। मगर हमारे जीवन में कुछ नयें विचार, नया उत्साह, नयें संकल्प और नया सृजन आए, यह भी आवश्यक है। घर की समृद्धि के लिए केवल हार और कार ही नहीं, आपके विचार और संस्कार भी नये अर्थात सुंदर होने चाहिए। आप निरोगी रहें, उसके लिए अमृत पान, सात्विक आहार का सेवन करें। ताकि आपका स्वास्थ्य उत्तम हो और आप दीर्घायु होवें। आपके प्रिय मित्र गिरीश कुमार गुलाटी की ओर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना के साथ आपको धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं। 🙏🏻🙏🏻
Have a question? Ask here!
Required fields are marked *